फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्लास्टर खत्म, आवश्यक दवाइयों की भारी कमी

Sun, 09 Feb 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जरूरी दवाइयों के स्टॉक की भारी कमी हो गई है। मेडिकल कॉलेज में पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) भी खत्म हो गया है, जबकि ग्लूकोज और विटामिन डी ड्रॉप्स का स्टॉक भी लगभग खत्म हो गया है।
विज्ञापन

आवश्यक दवाइयों के अभाव में मरीज भी खासा परेशान हो रहे हैं। प्लास्टर बंधवाने के लिए भी बाहर से सामग्री लेनी पड़ रही है, जिस कारण मरीजों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि मेडिकल कॉलेज ने दवाई देने वाली कंपनियों को ऑर्डर तो दिए हैं, लेकिन अभी तक सामग्री प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी ऑर्डर जारी किए हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर भी आवश्यक सामग्री प्राप्त नहीं हुई है।
चार और छह इंच के पीओपी के ऑर्डर नवंबर महीने में दिए गए थे, लेकिन कंपनी ने अभी तक सप्लाई नहीं भेजी, जिस कारण ऑर्डर ऑटो कैंसल हो गए। वहीं, 500 एमएल ग्लूकोज की 23 हजार शिशियों के ऑर्डर डाले गए, लेकिन सप्लाई नहीं मिलने के कारण स्थानीय स्तर पर ऑर्डर डाले हैं। अभी तक स्थानीय स्तर पर भी ग्लूकोज नहीं मिला है।
विज्ञापन

वहीं, विटामिन डी ड्रॉप्स भी अभी तक मेडिकल कॉलेज को प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि जल्द ही आवश्यक दवाइयां प्राप्त हो जाएंगी।
कोट

दवाइयों के ऑर्डर समय-समय पर दवा कंपनियों को दिए जाते हैं। यदि समय पर दवाइयां प्राप्त नहीं हों तो स्थानीय स्तर पर ऑर्डर किए जाते हैं। दवाइयों के पुन: ऑर्डर दिए जाएंगे। जल्द ही दवाइयां मिल जाएंगी, ताकि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

-डॉ. रमेश भारती, प्रिंसिपल, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर


समाचार : नवीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें