कड़ोहता में पौधरोपण करते पूर्व भोरंज विधायक डॉ अनिल धीमान। स्रोत जागरूक पाठक
भोरंज,जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कड़ोहता में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने पौधरोपण करके लोगों को प्राकृतिक व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं अब जनमानस पर बहुत भारी पड़ने लगी हैं। इससे विशेषकर हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक और पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे। इसके लिए समस्त ग्रामीणों को आगे आना होगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व उपप्रधान व समाजसेवी वीरेंद्र डोगरा द्वारा खाली पड़ी भूमि पर फलदार पौधे लगाने के अभियान की सराहना की।
उन्होंने डॉ. राजीव बिंदल को दोबारा प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व की सभी प्रदेश सरकारों ने बच्चों की सुविधा के लिए शिक्षण संस्थान खोले थे, लेकिन कांग्रेस सरका बंद करने में लगी है। इस दौरान पूर्व मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर, बूथ अध्यक्ष शक्ति चंद डोगरा, पूर्व उपप्रधान एवं समाजसेवी वीरेंद्र डोगरा, योगराज शर्मा, अभिलाश डोगरा, रतन चंद आदि मौजूद रहे।