फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के प्रत्येक वार्ड में होगा पौधरोपण, जीपीएस से रखी जाएगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने मानसून सीजन में पौधरोपण के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। प्रदेशभर में तीन चरणों में पौधरोपण अभियान शुरू होगा। इस बार ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड में वन विभाग 51-51 पौधे उपलब्ध करवाकर पंचायतों की जिम्मेवारी सुनिश्चित करेगा। खास बात यह है कि सरकार ने इस बार पंचायतों को पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण की जिम्मेवारी भी सौंपी है। इन पौधों की निगरानी जीपीएस से होगी। वन महोत्सव के पहले चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 20 जुलाई से कुल्लू जिले के आनी से करेंगे। इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी पौधरोपण होगा।
विज्ञापन

तीन चरणों में हमीरपुर सर्किल के अंतर्गत 960 हेक्टेयर भूमि पर चंदन, आंवला, बेहड़ा, हरड़ और जामुन समेत विभिन्न प्रजातियों के साढ़े छह लाख पौधे रोपे जाएंगे। प्रथम चरण में हमीरपुर सर्कल में 72 हेक्टेयर वन क्षेत्र को इसके लिए चिह्नित किया गया है। जिसमें हमीरपुर सदर का 24 हेक्टेयर, ऊना जिला और कांगड़ा के देहरा उपमंडल का 25-25 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल किया गया है। दूसरे चरण में वन विभाग, रेडक्रॉस सोसाइटी, एनजीओ, एनएसएस, एनवाईके, महिला और युवक मंडलों समेेत अन्य संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। दूसरे चरण में कुल 21 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया गया है, जिसमें हमीरपुर उपमंडल और ऊना जिले का 10-10 हेक्टेयर और देहरा का एक हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है।
तीसरे चरण में हमीरपुर जोन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के 4000 वार्डों को शामिल किया गया है। पंचायत के प्रत्येक वार्ड में वन विभाग 51-51 पौधे उपलब्ध करवाकर पंचायतों की जिम्मेवारी सुनिश्चित करेगा। इसमें खास बात यह है कि सरकार ने इस बार पंचायतों को पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण की जिम्मेवारी भी सौंपी है। इन पौधों की निगरानी जीपीएस से होगी। तीसरे चरण में हमीरपुर जिले के 283 हेक्टेयर, ऊना के 170 और देहरा के उपमंडल में 507 हेक्टेयर क्षेत्र को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग हमीरपुर सर्किल के मुख्य अरण्यपाल अनिल जोशी ने कहा कि हमीरपुर मंडल में तीन चरणों में पौधरोपण अभियान चलेगा। तीन चरणों में 960 हेक्टेयर भूमि पर चंदन, आंवला, बेहड़ा, हरड़ और जामुन समेत विभिन्न प्रजातियों के साढ़े छह लाख पौधे रोपे जाएंगे। देहरा और सलासी नर्सरी में चंदन के पौधे विभाग ने तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें