फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर शहर के सुनियोजित विकास के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना : डीसी

विज्ञापन
हमीरपुर में सुनियोजित विकास के लिए आयोजित बैठक में दिशा निर्देश देतीं उपायुक्त। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के सुनियोजित विकास और आने वाले 30-40 वर्षों की जरूरतों के अनुसार शहर के भीतर अत्याधुनिक मूलभूत ढांचा विकसित करने के लिए सरकार एक व्यापक एवं दीर्घकालिक योजना तैयार करेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की बड़ी कंपनी के माध्यम से तैयार की जाने वाली इस योजना के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इस योजना के संबंध में शुक्रवार को हमीर भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

इस योजना में हमीरपुर शहर के भीतर बेहतरीन सड़कें, पैदल रास्ते, नालियां, शौचालय, पार्किंग स्थल, बस स्टैंड एवं परिवहन सुविधा, रेन शेल्टर, अत्याधुनिक विद्युत व्यवस्था, गलियों को चौड़ा करके शहर के सौंदर्यीकरण, नालों की चैनलाइजेशन और सुनियोजित विकास के अन्य सभी पहलु प्रस्तावित योजना में शामिल किए जाएंगे।
इसके लिए पूरे शहर और इसके साथ सटे ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक सर्वे किया जाएगा तथा प्रत्येक क्षेत्र की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उपायुक्त ने योजना के नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी किशोरी लाल और इंफ्रा इंजीनियरिंग के अधिकारियों को सभी हितधारकों से व्यापक चर्चा के बाद ही मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें