फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकीयत भूमि पर पाइपें रख उठाना भूला विभाग

Sun, 10 Apr 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बिझड़ी के तहत चौकी गांव में चार साल पहले मलकीयत भूमि पर रखी आईपीएच की पाइपें आज तक नहीं उठाई जा सकी हैं। पाइपें लावारिस पड़ी हैं। इस बारे में विभाग को भी सूचित किया गया लेकिन विभाग आज तक इन पाइपों को नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन


मलकीयत भूमि पर रखी ये पाइपें लोगों के लिए दिक्कतें कर रही हैं। चार साल पहले सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने चौकी गांव में शमशेर सिंह की भूमि पर बिना मालिक की अनुमति से पाइपें रख दी थीं। भूमि मालिक ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भूमि खाली करने का आग्रह किया।

हालां‌कि, विभाग ने पाइपें रखकर कब्जा जमाया हुआ है। भूमि मालिक की दो सप्ताह पहले मृत्यु भी हो गई है। भूमि मालिक का इस स्थान पर घर और दुकान बनाने का सपना भी अधूरा रह गया। लोगों ने विभाग को चेताया है कि शीघ्र ही इन पाइपों को नहीं उठाया गया तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो खुद मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करेंगे। पाइपों को शीघ्र उठा दिया जाएगा।
- छबील चंद, अधिशाषी अभियंता, आईपीएच, बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें