ोल पलाही पेयजल स्कीम की पाइप से ब्यर्थ में बहता लाखों क्यूसेक पेयजल।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के शहरी क्षेत्र के लिए 64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जोल पलाही पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी के प्रेशर से मुख्य पाइप लाइन पंक्चर हो गई है। जिसके चलते हजारों क्यूसेक पेयजल व्यर्थ बह रहा है। यह दूसरी बार हुआ है, जब पेयजल स्कीम की पाइप लीक हुई है। इससे पूर्व 21 नवंबर 2018 को भी पेयजल योजना ट्रायल में ही फेल हो गई थी। जिससे किसानों की गेहूं की फसलों को भी नुकसान पहुंच चुका है। पंचायत देई दा नौण के पन्याला में नौण खड्ड के समीप 18 इंच की पाइप लाइन से लीकेज हो रही है। बता दें कि वर्ष 2011-12 में हमीरपुर शहर के लिए सुजानपुर के जोल पलाही से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। शर्तों के मुताबिक यह योजना वर्ष 2017 में पूरी होनी थी, लेकिन बजट के अभाव के चलते वर्ष 2018 में इस योजना का कार्य पूरा हो पाया। जलशक्ति विभाग ने इस योजना का कार्य यूनिप्रो कंपनी को दिया है जो पांच साल बाद योजना को जलशक्ति विभाग को सौंपेगी। उधर, ग्राम पंचायत देई दा नौण के प्रधान रंजन शर्मा और राजेंद्र सिंह ने बताया कि पन्याला में पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे रोजाना लाखों क्यूसेक पेयजल बर्बाद हो रहा है, लेकिन इस तरफ विभाग का कोई ध्यान नहीं है।
उधर, जलशक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सईएन नीरज भोगल ने कहा कि जोल पलाही स्कीम एक निजी कंपनी के अधीन है। मुख्य पाइप के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है। लेकिन अगर कहीं कोई समस्या है तो इस स्कीम की देखरेख करने वाली यूनिप्रो कंपनी को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे।