फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही बाबा के दरबार बढ़ी रौनक

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शनों के लिए जाता नवांशहर से आया जत्था। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बरसात के दौरान कम हुई बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही अब दोबारा बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं के जत्थे बाबा के दरबार पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंगलवार सुबह पंजाब के नवांशहर से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बरसात के चलते बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई थी। अब जैसे ही मौसम साफ हुआ है तो श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ढोल-नगाड़े के साथ नाचते गाते हुए श्रद्धालु गुफा की तरफ बढ़े। बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रति गहरी आस्था के चलते श्रद्धालु दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हो रही लगातार बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अब मौसम साफ होते ही श्रद्धालु फिर से जत्थों में पहुंचने शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें