फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Hamirpur: अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, सवारियों को आईं मामूली चोटें

Tue, 06 Sep 2022 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (नादौन)

सार

हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के मनसोली गांव में सोमवार सुबह 11:00 बजे हमीरपुर से नादौन वाया फतेहपुर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस चालक विक्की और परिचालक सुखबीर ने बताया कि सामने अचानक बाइक आ जाने से बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
मनसोली सड़क पर गिरी निजी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल  प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के मनसोली गांव में सोमवार सुबह 11:00 बजे हमीरपुर से नादौन वाया फतेहपुर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस चालक विक्की और परिचालक सुखबीर ने बताया कि सामने अचानक बाइक आ जाने से बस अनियंत्रित हो गई। जैसे ही ब्रेक लगाने की कोशिश की तो सड़क पर लगी टाइलों पर टायर स्किड हो गए और बस पलट गई। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बस में बैठी 15 सवारियों में से एक लड़की को बाजू में चोट आई है। कुछ अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नादौन ले जाया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मनसोली के पास सड़क पर लगी टाइलें तकनीकी रूप से गलत लगाई गई हैं। इसकी वजह से इस स्थान पर हर 10-15 दिन के अंतराल पर कोई न कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी यहां पर ट्रक और टेंपो पलट कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। लोक निर्माण विभाग निरीक्षण करके सड़क की पुन: मरम्मत करवाए। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें