फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन कॉलेज में शुरू होंगी रसायन, गणित, हिंदी और राजनीतिक शास्त्र की पीजी कक्षाएं

विज्ञापन
नादौन कॉलेज में पीजी कोर्स शुरू होने की खुशी में लड्डू बांटते हुए। संवाद
विज्ञापन
जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करने की भी सरकार से मिली मंजूरी
विज्ञापन

ऑफलाइन दाखिला 24 जुलाई से शुरू होगा, तीन अगस्त तक अंतिम आवेदन स्वीकार हो सकेंगे
कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने नए कोर्स शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस/ नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में इस बार विद्यार्थी एमएससी रसायन शास्त्र, एमएससी गणित के अलावा एमए राजनीतिक शास्त्र व हिंदी यानी चार नए स्नातकोत्तर विषयों में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार से अनुमति मिल गई है। वहीं, स्नातक में जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन और एजुकेशन विषय में पढ़ाई करने की भी इस बार सरकार की ओर से पहली बार अनुमति मिली है। पिछले साल महाविद्यालय में एमए अंग्रेजी और एमकॉम विषयों में ही स्नातकोत्तर कोर्स शुरू किए गए थे। जबकि, महाविद्यालय की ओर से अन्य विषयों में भी स्नातकोत्तर कोर्स शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार से कई बार आग्रह किया गया था। अब चार नए विषयों में पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलने पर कॉलेज प्रशासन एवं तमाम छात्रों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन



कॉलेज प्रबंधन ने कोर्स शुरू करने के साथ-साथ फैकल्टी स्टाफ के पद स्वीकृत करने के अतिरिक्त लैब जैसी अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने की मांग की है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में मांग रखी थी। इससे अब स्वीकृति मिल गई है। अब यहां छह विषयों में छात्र स्नातकोत्तर कर सकते हैं। ऑफलाइन दाखिला 24 जुलाई से शुरू होगा। तीन अगस्त तक अंतिम आवेदन स्वीकार हो सकेंगे। इच्छुक छात्र महाविद्यालय से प्रोस्पेक्टस लेकर दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान समय में कॉलेज में 2000 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर कॉलेज में लड्डू बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें