फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विशेष बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, तालियों से गूंजा बचत भवन

Mon, 26 Oct 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पहचान विशेष स्कूल के विद्यार्थी वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए। स्रो
विज्ञापन
हमीरपुर। पहचान विशेष स्कूल हमीरपुर के 11वें वार्षिक समारोह में विशेष बच्चों ने गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बचत भवन हमीरपुर में आयोजित समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। स्कूल की संस्थापक एवं प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्थान पिछले 11 वर्षों से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, प्रशिक्षण और सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है।
बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने बच्चों की प्रस्तुतियों और स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर और प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। उचित मार्गदर्शन मिलने पर ये बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार नरेश पटियाल, जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा, स्वाति जार, विद्या जार, सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रतिनिधि और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें