फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लाखों को करोड़ों बनाने का लोगों का लालच बन रहा शातिरों का हथियार

Wed, 22 Jan 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चंद दिन में शार्टकट से लाखों के करोड़ों रुपये बनाने की चाह प्रदेश के पढ़े-लिखे नौकरीपेशा और सेवानिवृत्त लोगों पर भारी पड़ रही है। प्रदेशभर के साइबर पुलिस थानों में इस तरह के ठगी के मामले दर्ज हो रहे हैं, जिनमें ठगी का आधार सिर्फ और सिर्फ लालच है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि ठगी के मामलों में पीड़ित पढ़े-लिखे नौकरीपेशा लोग हैं, जो कि लाखों रुपये के मालिक हैं, लेकिन चंद दिनों में शार्टकट से करोड़ों बनाने की चाह में जीवनभर की पूंजी को गंवा रहे हैं। सेवानिवृत्त अधिकारी से 82 लाख की ठगी इकलौता मामला नहीं है, बल्कि हर माह कोई न कोई अफसर, प्रोफेसर, कारोबारी और बैंकर ठगे जा रहे हैं।
साइबर क्राइम पुलिस को लेकर प्रदेश में हिमाचल पुलिस की ओर से विशेष मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के तहत जोनल स्तर पर साइबर पुलिस थानों के साथ जिलास्तर पर साइबर यूनिट स्थापित की गई हैं, जो कि इस तरह के मामलों से निपट रही हैं। लाखों से करोड़ों बनाने की मनोदशा की बढ़ती प्रवृति ही ठगी का आधार बन रही है। यही वजह है कि जीवनभर की पूंजी को महज सोशल मीडिया के जरिये लोगों पर भरोसा कर निवेश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें