फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल बंद होने का पोस्टर देख लोग चिंतित, सरकार से लगाई मदद की गुहार

Tue, 26 Nov 2024 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के भोटा चैरिटेबल अस्पताल को पहली दिसंबर से बंद करने की सूचना ने जिलाभर के लोगों में चिंता में डाल दिया है। अस्पताल के गेट पर सोमवार को इस संबंध में पोस्टर लगा दिया गया है। इसके बाद अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे लोगों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों में भी आक्रोश और घबराहट देखी गई।
विज्ञापन

यह अस्पताल बड़सर, भोरंज, सरकाघाट, हमीरपुर और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को मुफ्त इलाज, सस्ती दवाइयां और टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराता रहा है। इसके संचालन से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पर भी मरीजों का दबाव कम रहता है। अब इसके बंद होने की आशंका से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, सदस्य राजेश कुमार और स्थानीय नेताओं ने सरकार से अस्पताल को बंद होने से बचाने की अपील की है। पंचायत प्रधान रचना कुमारी, केसर सिंह और सपना सोनी ने भी इस अस्पताल को क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा बताया है। उन्होंने कहा कि यहां न केवल इलाज और रोजगार मिलता है, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक संतुलन में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

अस्पताल के 200 कर्मचारियों और करोड़ों की मशीनरी को व्यास में स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया से स्थानीय निवासियों को झटका लगा है। लोग इसे गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अन्याय मानते हुए अस्पताल को चालू रखने के लिए ब्यास प्रबंधन और सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि अस्पताल बंद हुआ तो इसका असर क्षेत्र के स्वास्थ्य व्यवस्था और लोगों की आजीविका पर पड़ेगा। सभी ने एक स्वर में इसे किसी भी कीमत पर बंद होने से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें