फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने खाली बर्तन लेकर कार्यालय का किया घेराव

Sun, 21 Dec 2025 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सोहारी गांव के लोग खाली बर्तन लेकर पहुंवे जल शक्ति विभाग के कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के सोहारी गांव में पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग बिझड़ी के कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय का खाली बर्तनों के साथ घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों में सरोज कुमारी, सुमन कुमारी, ऊषा, अंबेश्वर ठाकुर, रिंकु कुमार ने कहा कि बार-बार विभाग को सूचित करने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बावजूद उनकी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पाया। तीन दिन बाद सुबह पांच बजे तक गांव के कुछ घरों में तो पानी आ गया, लेकिन जरूरत से बहुत कम मात्रा में पेयजल आपूर्ति हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद विभाग के कर्मचारी आए और पानी छोड़ने की बात कही। एक बार पानी छोड़ा भी गया, लेकिन उसके बाद फिर से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से उन्हें पेयजल किल्लत आ रही है। उन्हें न ही गर्मियों में और न ही बरसात में और न ही सर्दियों में जल शक्ति विभाग द्वारा जरूरत के अनुसार पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतर धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग की होगी। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें