फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के वार्ड-एक में लोगों ने रुकवाया फोरलेन निर्माण कार्य

Tue, 13 Aug 2024 08:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन शहर के वार्ड एक में निर्माणाधीन फोरलेन के कार्य रोके जाने के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड एक में चल रहे फोरलेन के निर्माण कार्य को सोमवार को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। लोगों का आरोप था कि निर्माण कार्य के दौरान नाले को उचित स्थान पर नहीं बनाया गया। इसके साथ ही गांव के लिए एक अलग रास्ता भी नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की कि अधिगृहित भूमि पर आने वाले घरों को पूरी तरह से गिराया जाए, क्योंकि कुछ घरों के भाग अभी भी अधिग्रहित भूमि के बाहर रह गए हैं और उन पर काम नहीं किया गया है। इस दौरान लोगों ने नाले को उचित स्थान पर बनाने, गांव के लिए एक अलग रास्ता बनाने की मांग दोहराई।
उधर, लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य नियमानुसार किया जा रहा है और ग्रामीणों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। केवल अधिगृहित भूमि पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है और किसी भी गैर-अधिग्रहित भूमि पर निर्माण नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गत सप्ताह भी इसी तरह का विरोध होने पर एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने मौके पर पहुंचकर उचित दिशा निर्देश दिए थे। उधर, नायब तहसीलदार नादौन वेद प्रकाश ने कहा कि अधिगृहित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण को हटाया जा रहा है और लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें