फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समय-समय पर बैंक खातों का सत्यापन करवाएं लोग

Wed, 15 Jul 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शिमला कार्यालय की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत डुग्घा में वित्तीय साक्षरता एवं ग्राहक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकारियों ने लोगों को समय-समय पर बैंक खातों का सत्यापन करवाने और सुरक्षित बैंकिंग अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शिविर में आरबीआई शिमला के उपमहाप्रबंधक जसविंद्र सिंह औजला मुख्य अतिथि रहे। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य जिला प्रबंधक धर्मेंद्र सायल और पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के निदेशक अजय कुमार कटना ने उनका स्वागत किया।
अधिकारियों ने बैंक ग्राहकों के अधिकार, सुरक्षित डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन ठगी से बचाव, बैंक शिकायतों के निवारण और आरबीआई की शिकायत समाधान व्यवस्था की जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, लोक भविष्य निधि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जसविंद्र सिंह औजला ने कहा कि सरकार की वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आम लोगों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने में सहायक हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, ग्रामीण, बैंक अधिकारी और वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें