फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के नाम पर बन रही सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

विज्ञापन
शहीद अंकुश ठाकुर के नाम पर सड़क का निर्माण लोनिवि से करवाने लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते ग्रामी - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। शहीद के नाम पर बन रही सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। पंचायत के बजाय इस सड़क का कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाने की मांग की जा रही है। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पंचायत कड़ोहता में शहीद अंकुश ठाकुर के नाम पर सड़क के काम को प्रदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाने की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने सांस्कृतिक विकास मंच के माध्यम से उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक को पत्र देकर की है।
विज्ञापन

इस मौके पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस की आर्थिक सहायता के लिए 7 हजार 900 रुपये का चेक भी उपायुक्त के माध्यम से भेजा गया। ग्रामीण सड़क को लेकर पहले भी एसडीएम को पत्र दे चुके हैं। ग्रामवासी अंबी, टांगर, कठयानवी के लोगों ने मुख्यमंत्री का सड़क की घोषणा के लिए आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि शहीद के नाम को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस सड़क की घोषणा के बाद सड़क बनाने का काम पंचायत कर रही है। जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है और न ही लोगों की ओर से दी गई एनओसी के मुताबिक सड़क को बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि सड़क निर्माण के लिए घोषित राशि लोक निर्माण विभाग को दे दी जाए जिससे काम नियमानुसार हो। इस मौके पर पूर्व प्रधान कडोहता वीर सिंह रणौत, कर्नल अशोक कुमार, सांस्कृतिक विकास मंच के सदस्य लेख राम, मुंशी राम, संजय कुमार, बिमला देवी, सुरेंद्र वर्मा, कुलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें