फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डडोह मनगुल चौक पर व्यर्थ बह रहा सैकड़ों लीटर पेयजल

विज्ञापन
डडोह मनगुल चौक के पास पेयजल पाइप से होता रिसाव। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग उपमंडल गलोड़ के तहत आने वाले डडोह मनगुल चौक के समीप पेयजल पाइप से रिसाव के कारण रोजाना सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहता है। यह पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इस कारण सड़क पर भी कीचड़ का आलम बना रहता है। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह सब देखते हुए भी जल शक्ति विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

गलोड़ से फाहल टिप्पर सड़क की हालत इन दिनों खस्ता हो गई है। इस सड़क को चौैड़ा करने का काम प्रगति पर है। सड़क उखड़ी है और गड्ढे बने हुए हैं। यहां वाहन चलाना भी खतरे से खाली नहीं है। दूसरी ओर पेयजल पाइपों से पानी व्यर्थ सड़क पर बह रहा है। जिससे समस्या और भी गंभीर हो गई है। लेकिन, विभाग इन पाइपों को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा। इस बारे में जल शक्ति विभाग उपमंडल गलोड़ के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि समस्या हाल ही में उनके ध्यान में आई है। पाइप को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें