फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऋण सुनवाई में लोगों ने प्रबंधक पर लगाए गंभीर आरोप, जताया रोष

Thu, 08 Jan 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार
विज्ञापन
हमीरपुर। द कांगड़ा सहकारी बैंक जोनल कार्यालय हमीरपुर में बुधवार को लोन के निपटान को लेकर आयोजित पेशी में ऋणधारकों ने लोन की राशि जमा करवाने के बाद भी राशि दर्शाने को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर ऋणधारक ने आरोप लगाया कि लोन राशि के लिए एक ही व्यक्ति की दुकान से निविदाएं ली गई हैं तथा राशि दुकानदारों के खाते में नहीं गई हैं। इसके साथ ही लोगों ने बैंक के एक अधिकारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। ऋणधारकों का कहना है कि उन्होंने जो ऋण राशि ली थी उसका भुगतान कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनका ऋण दर्शाया गया है।
इस मौके पर लोगों ने इसकी शिकायत कलेक्टर को भी दे दी है। उन्होंने कहा कि वह ऋण को भरने के लिए तैयार हैं, लेकिन ऋण भरने के बावजूद अभद्र व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर 50 से अधिक ऋणधारकों ने सेटलमेंट भी करवाई। अधिकारियों ने इस मौके पर कुछ लोगों को लोन जमा करवाने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया है। अगर यह लोग इस अवधि के भीतर ऋण की राशि जमा नहीं करवाते हैं तो यह वसूली उनकी जमीन कुर्क करके की जाएगी।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में करीब 1500 से अधिक ऐसे ऋणधारक हैं, जिन्होंने दुकानदारी के लिए ऋण ले रखा है। इनके पास करोड़ों रुपये की राशि फंसी हुई है। डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभा धर्मशाला राकेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने नहीं आया है। अगर कोई शिकायत करता है तो उसकी जांच की जाएगी।
वहीं, लंबलू शाखा के प्रबंधक सुभाष चंद का कहना है कि वह अभी न्यायालय में हैं तथा इस संबंध में कोई बात नहीं कर सकते हैं।

तीन लाख रुपये का ऋण लिया था जिसका भुगतान कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी हमारी राशि दर्शाई जा रही है। हमने वकील के साथ मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा है। अधिकारी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। -पवन कुमार, हमीरपुर निवासी

बैंक से 25 हजार रुपये का लोन लिया था। इसे चुकता कर दिया था, लेकिन अब इसे 2.5 लाख रुपये दर्शाया जा रहा है। अधिकारी सीधी बात नहीं करते हैं। हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि यह सब कैसे हो रहा है। अधिकारियों को इसकी जांच करनी चाहिए। -सुरेंद्र कुमार, लंबलू निवासी

सुरेंद्र कुमार

सुरेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें