सुजानपुर(हमीरपुर)। बिजली उपमंडल सुजानपुर के तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान हैं। पिछले करीब दो माह से लगातार लग रहे बिजली कटों के कारण गर्मी के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहरवासियों में जोगिंद्र सिंह सुडियाल, विनोद कुमार, काकू सिंह, सुनीता और प्रदीप ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक अचानक बिजली गुल हो रही है। बिजली बाधित होने से फोटोस्टेट, ऑनलाइन सेवाओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ठंडे पेय पदार्थों का कारोबार करने वाले दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में दो बार बिजली बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
कोट
समस्या के समाधान के लिए बोर्ड गंभीर है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि शहरवासियों व दुकानदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-चंद्रकांत, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड सुजानपुर