फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में भूगोल विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित

Fri, 31 Jul 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर कॉलेज में विद्यार्थियों के पोस्टरों का निरीक्षण करतीं प्राचार्य। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के भूगोल विभाग की ओर से वीरवार को विद्यार्थियों में भूगोल विषय के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भूगोल के विभिन्न आयामों, प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित प्रक्रियाओं तथा समसामयिक पर्यावरणीय चुनौतियों पर आधारित पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के पोस्टरों का अवलोकन कर उनकी विषय संबंधी समझ की सराहना की। भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को भौगोलिक अवधारणाओं और पर्यावरणीय चुनौतियों को सरल व प्रभावी तरीके से समझने का अवसर देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें