फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वायरल बुखार की चपेट में आ रहे लोग, मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ी संख्या

Sun, 23 Aug 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडकल कॉलेज हमीरपुर की ओपीडी पर्ची काउंटर में खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच वायरल बुखार के मामले बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और ठंडक के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इसका असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। कई परिवारों में एक सदस्य के बीमार पड़ने के बाद दूसरे सदस्य भी बुखार और कमजोरी की चपेट में आ रहे हैं। वायरल बुखार की शुरुआत सामान्य कमजोरी से होती है।
इसके बाद बुखार, सिरदर्द, शरीर और मांसपेशियों में दर्द, थकान, ठंड लगना, गले में खराश, नाक बहना या खांसी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 200 से अधिक मरीजों ने इलाज करवाया।
विज्ञापन

इनमें से 60 से अधिक मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले। सामान्य वायरल संक्रमण कई मामलों में आराम और पर्याप्त तरल पदार्थ लेने से ठीक हो सकता है। बिना चिकित्सक की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
बॉक्स
लोग इस तरह करें बचाव
वायरल संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं, पर्याप्त पानी पिएं और ताजा व पौष्टिक भोजन करें। खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। बहुत ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से भी परहेज करना बेहतर है। घर में किसी सदस्य को बुखार या संक्रमण के लक्षण हों तो उसके संपर्क में आने के बाद हाथ साफ करें। व्यक्तिगत सामान साझा करने से बचें। पर्याप्त आराम और नींद भी शरीर को संक्रमण से उबरने में मदद करती है।

कोट
थोड़ी सी सावधानी संक्रमण से बचाव में अहम भूमिका निभा सकती है। खानपान में लापरवाही छोड़कर स्वच्छता, पर्याप्त आराम और संतुलित आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाना ही फिलहाल सबसे बेहतर बचाव है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें