चकमोह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर
इसी वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिलेगा अपना निजी भवन
भवन निर्माण कार्य पर दो करोड़ का बजट किया जा रहा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के चकमोह के शास्त्रीनगर में अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य आधा पूरा गया है। इसी वर्ष चकमोह अस्पताल को अपना भवन मिलेगा। भवन निर्माण कार्य पर दो करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। चकमोह पंचायत में लोग काफी समय से अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीणों ने 10 कनाल भूमि दान की थी।
पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही नए अस्पताल के भवन का निर्माण होने रहा है। तीन साल पूर्व जब यहां पर पंचायत चुनाव हुए थे तो यहां के समस्त पंचायत के लोगों ने पंचायती चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। तब उन्होंने यह मांग रखी थी कि यहां पर एक बड़े अस्पताल का निर्माण किया जाए। अब भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही इसी वर्ष के अंत में अस्पताल को निजी भवन की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को अस्पताल में उपचार करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य आधा पूरा हो गया है। लगभग दो करोड़ रुपये का टेंडर हुआ है। दूसरी मंजिल के लेंटर का स्लैब डल चुका है और निर्माण कार्य प्रगति पर है।