फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबोह के पुराने रूटों को बहाल करने की मांग

Wed, 02 Mar 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, अवाहदेवी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चंबोह के लोगों ने पुराने बंद पड़े एचआरटीसी रूटों को बहाल करने की मांग की है। अवाहदेवी से बस्सी की ओर वाया चंबोह, जौह रूट पर दिन के समय सरकारी बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन


इस रूट पर महज एक बस गरली से शिमला सुबह सवा छह बजे निकलती है। जिला परिषद संगीता शर्मा की अगवाई में एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी आरएम कुशल कुमार से उनके कार्यालय में मिला।

प्रतिनिधिमंडल में बधानी पंचायत प्रधान कंचना देवी, विनोद कुमार, बजडौह की प्रधान पिंगला देवी, कोट लांगसा के प्रधान गुरबख्श राम, डाडू के रत्तो मेहर शामिल रहे। लोगों ने बताया कि चंबोह मार्ग के साथ छह पंचायतें सटी हैं। आरएम हमीरपुर ने एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भेजा।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि एक बस हमीरपुर से 9:00 बजे चलती है और 10:15 पर अवाहदेवी पहुंचती है। यह बस 12 बजे वापस होती है। लोगों का कहना है कि पौने दो घंटे के अंतराल में यह बस अवाहदेवी से बस्सी वाया चंबोह जाकर वापस आ सकती है।
विज्ञापन


लोगों का प्रतिनिधिमंडल बस चलाने को लेकर मिला है। आरएम अवकाश पर हैं। जैसे ही आएंगे प्रस्ताव उनके पास दे दिया जाएगा।
- कुशल कुमार, कार्यकारी आरएम हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें