फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स के विरोध में हमीरपुर में आभूषण की दुकानें बंद

Wed, 02 Mar 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय हमीरपुर में केंद्रीय बजट में सोना कारोबार पर लगाए टैक्स के विरोध स्वरूप बुधवार को सभी आभूषण की दुकानें बंद रहीं। इसके चलते आभूषण खरीदने आए ग्राहक निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन


ऑल इंडिया स्वर्णकार सर्राफा संघ के आह्वान पर दो दिन की देशव्यापी हड़ताल चल रही है। बजट में सोने के कारोबार में लगाई नई शर्तों और टैक्स से स्वर्णकार वर्ग नाराज हैं।

हमीरपुर जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विजय हांडा, सचिव नैलसन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि बजट में जेवरों पर एक फीसदी टैक्स और दो लाख रुपये के ऊपर खरीद पर पेन नंबर लेने की अनिवार्यता उन्हें मंजूर नहीं।
विज्ञापन


संघ पदाधिकारियों ने कहा कि गहने खरीदने के लिए उनकी दुकानों पर आने वाले ग्राहक इस नई शर्त से संतुष्ट नहीं हैं। पेन कार्ड की शर्त का ग्राहक विरोध कर रहे हैं। वहीं, ग्राहकों के विरोध के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


इस नई शर्त के विरोध में सभी स्वर्णकारों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। उन्होंने कहा कि वीरवार को भी सभी स्वर्णकार अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें