फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग, तीन जगह प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धोलासिद्ध में सीटू के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुए मजदूर। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर/बड़सर/ नादौन (हमीरपुर)। शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली में हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाने को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर रैली प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

गांधी चौक पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। नादौन में सीटू के बैनर तले मजदूरों ने प्रदर्शन किया, जबकि बड़सर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने तीन किलोमीटर तक रैली निकाली।
लोगों ने अलग यूनाइटेड इंडियंस के गैर-राजनीतिक बैनर तले शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और कथित पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सोनम वांगचुक को हटाने की भी निंदा की।
धौलासिद्ध में सीटू के जिला सचिव जोगिंदर कुमार, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, रंजन शर्मा और नवीन कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर आघात बताया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। एनएसयूआई ने राजकीय महाविद्यालय बड़सर परिसर से गारली चौक तक करीब तीन किलोमीटर लंबी विरोध रैली निकाली। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रैली में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर कदम उठाने की मांग की। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगा। रैली में जिला उपाध्यक्ष रुद्राक्ष, महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष मनदीप, अरुण, अर्पित, अभिष और प्रिंस सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें