बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में गारली-हरसौर सड़क पर सीमेंट-कंक्रीट पेवमेंट बिछाने के कार्य के चलते यातायात 31 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि गारली-हरसौर सड़क पर सीमेंट-कंक्रीट पेवमेंट लगाने का कार्य आरंभ किया गया है। इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़सर-शाहतलाई सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। संवाद