फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में पांच घंटे ढील मिलते ही लापरवाह हो गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में बेशक पांच घंटे की ढील दी है, लेकिन हमीरपुर में लोग इस ढील के बाद ज्यादा लापरवाह हो गए हैं। कोविड-19 एडवाइजरी का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानों और सार्वजनिक जगहों पर लोगों की अत्यधिक भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में पांच घंटे की ढील मिलने के दूसरे दिन मंगलवार को अमर उजाला ने शहर का जायजा लिया। इस दौरान कई जगहों पर नियमों की अवहेलना पाई गई। सुबह के साढ़े ग्यारह बजे हैं और डांगक्वाली चौक हमीरपुर पर स्थित कृषि विक्रय केंद्र के बाहर किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है। किसान यहां पर चरी और बाजरे का बीज लेने आए हैं लेकिन, बीज के चक्कर में सामाजिक दूरी नियमों को भूल गए हैं। किसान लाइन में एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। इसी तरह दोपहर 11.50 पर गांधी चौक हमीरपुर में भी दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ है।
सामाजिक दूरी नियमों का पालन करवाने के लिए प्रशासन ने दुकानों के बाहर गोले लगवाए हुए थे, लेकिन इन गोलों में कोई भी ग्राहक खड़ा नहीं है। 12.10 बजे गांधी चौक हमीरपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के बाहर सड़क पर भी सैकड़ों की संख्या में लोग इधर-उधर घूम रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो कोरोना नाम की कोई महामारी है ही नहीं। पूर्व में इसी लापरवाही के चलते हमीरपुर में प्रतिदिन 200 से 250 कोरोना संक्रमितों के नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, एक दिन में 10 से 18 मौतें भी हो चुकी हैं। प्रशासन समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। इसके बावजूद लोगों की इस तरह की लापरवाही कोरोना के मामलों में वृद्धि ला सकती है।
विज्ञापन

दिशा-निर्देशों का किया जाए सख्ती से पालन : सोनी
व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सोनी ने शहर के सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह ग्राहकों को एक-एक करके ही सामान बेचें। दुकान के भीतर भीड़ एकत्रित न होने दें। सामाजिक दूरी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।
लापरवाही से बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले : शर्मा
अधिवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के कारण कोरोना के नए मामलों में काफी कमी आई है। लेकिन, ऐसा देखने में आ रहा है कि लोग फिर से लापरवाह हो रहे हैं। लोग इस बात को न भूलें कि उनकी जरा से लापरवाही कोरोना के मामलों में फिर से इजाफा करवा सकती है। इसलिए नियमों का पालन बहुत जरूरी है।
खुद भी नियमों का पालन करें और दूसरों से भी करवाएं: हांडा
कारोबारी राकेश हांडा ने जिले के सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह खुद भी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करें और दूसरों से भी इन नियमों का पालन करवाएं। अगर जिले को कोरोना मुक्त बनाना है तो एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य प्रत्येक व्यक्ति को निभाना चाहिए।
प्रशासन शहर में करवाए गश्त : डोगरा
कारोबारी मुनीष डोगरा ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में पांच घंटे की ढील के दौरान शहर में सामाजिक दूरी नियमों का पालन करना और मास्क पहनना बहुत जरूरी है, तभी लोग सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुलिस जवानों से शहर में बार-बार दिन के समय गश्त करवाएं और लोगों को इस बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें