फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमकेयर और सहारा योजना के लिए तरस रहे लोग : आशीष

Fri, 07 Nov 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर भाजपा मंडल शहरी और ग्रामीण की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। पार्टी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के भाजपा मंडल शहरी एवं ग्रामीण की परिचय बैठक बासी पैलेस बडू में वीरवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में विधायक आशीष शर्मा ने शिरकत की, जबकि दोनों मंडलों के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा और जसवीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार झूठी और भ्रम फैलाने वाली सरकार है, जिसे आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है, इसलिए आम आदमी के हित की योजनाएं इस कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। चाहे हिमकेयर हो या सहारा पेंशन, लोग इनकी सुविधा के लिए तरस रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार अपने मित्रों को खुश करने में ही मस्त है।
विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में सभी पूरी लग्न, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और जनता की सेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में दोनों मंडलों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न मोर्चों की कार्यकारिणी, ग्राम केंद्र अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और बूथ कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों और गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई और पार्टी को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।

हमीरपुर भाजपा मंडल शहरी और ग्रामीण की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। पार्टी।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें