फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी उत्सव छुपी प्रतिभा कौशल को सार्वजनिक करने का मंच : डॉ. पवन

Fri, 07 Nov 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को दो दिवसीय तकनीकी उत्सव (टेक फेस्ट) चैतन्य-2025 का शुभारंभ हुआ। तकनीकी उत्सव के उद्घाटन समारोह में एनआईटी हमीरपुर के गणित विभाग के सह आचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर व अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तकनीकी उत्सव में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अलावा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, एनआईटी हमीरपुर, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, टीआर अभिलाषी नेरचौक मंडी के साथ सात अन्य टीमें विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ इस प्रकार की गतिविधियों ने विद्यार्थियों के कौशल को विकसित होने के लिए मंच मिलता है। ऐसी गतिविधियों को कैंपस में बढ़ावा देना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को आपने कौशल को सबके सामने रखने का मौका मिल सके। वहीं, कुलसचिव ने सभी विद्यार्थियों को तकनीकी उत्सव के आयोजन और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि तकनीकी उत्सव में तकनीकी विवि के विद्यार्थियों के अलावा प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 160 प्रतिभागिता भाग ले रहे हैं। पहले दिन उद्योग पेशेवरों द्वारा कार्यशाला, डेटाथॉन (पहला दिन) कोड फोर्ज, एकीकरण प्रतियोगिता, ध्वज पर कब्जा, मानव बनाम कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैक्स गेम, ई-स्पोर्ट्स की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। मुख्यातिथि ने तकनीकी उत्सव में चल रही सभी प्रतियोगिताओं को अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें