फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भीषण गर्मी में बिजली कट निकाल रहे पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
करडी कसडोआ और कोठी के बाशिंदे बिजली समस्या से परेशान
विज्ञापन

शीघ्र फील्ड से रिपोर्ट लेकर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा : सुशील
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। भीषण गर्मी में कस्बा रंगस के तहत करडी, कसडोआ और कोठी में एक माह से बिजली कट की समस्या से लोग मुश्किल में हैं। यहां पर रोजाना अघोषित बिजली कट लगते रहते हैं। स्थानीय लोगों विपन मनकोटिया, गुरपाल सिंह, शमशेर सिंह, अर्चना और सरिता देवी ने कहा कि पिछले एक माह से गांव करड़ी, कसडोआ, कोठी, खगरेड व भराड़ता टकरू आदि में नियमित बिजली आपूर्ति न होने से बढ़ती गर्मी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गत दिवस पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रहने से क्षेत्रवासी सो नहीं पाए। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान करके क्षेत्रवासियों को बिजली आपूर्ति की समस्या से निजात दिलाई जाए। इस बारे में बिजली उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि संबंधित कनिष्ठ अभियंता को समस्या के बारे में बता दिया जाएगा और अति शीघ्र फील्ड से रिपोर्ट लेकर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें