फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों की ने मांगा ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान

Tue, 17 Nov 2026 05:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी में हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ खंड बिझड़ी की बैठक आयोजित
विज्ञापन

20 नवंबर को धर्मशाला में सीएम से मिलेगी प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। पेंशनरों की लंबित ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान न होने तथा चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी को लेकर हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ की बिझड़ी खंड इकाई की मासिक बैठक में चिंता जताई है। मंगलवार को मानव सेवा सदन बिझड़ी में खंड प्रधान नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न वित्तीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम सरकार से श्रेणी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के पेंशनरों की बकाया ग्रेच्युटी व लीव एनकैशमेंट का शीघ्र भुगतान करने तथा चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए जल्द बजट जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए संघ लगातार सरकार के साथ पत्राचार कर रहा है। पेंशनरों की मांगों को लेकर 20 नवंबर को विधानसभा परिसर धर्मशाला में मुख्यमंत्री के साथ संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पेंशनरों से अपील की कि जिन सदस्यों ने अभी तक अपने जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाए हैं, वे इन्हें तुरंत प्रस्तुत करें। ऐसा न करने पर इस माह की पेंशन बंद हो सकती है। बैठक में वरिष्ठ सदस्य तारा चंद वर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चर्चा में जिला वरिष्ठ उपप्रधान रत्न चांगरा, जिला महासचिव तोता राम जंजुआ, हरवंश लाल शर्मा, चरण दास और सुखदेव धीमान ने भी भाग लिया। इस मौके पर बालकृष्ण जसवाल, जगन्नाथ धीमान, राम कृष्ण, गुरदास राम, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें