फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों ने लंबित मांगों के समाधान की उठाई मांग

Sat, 08 Aug 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई नादौन की मासिक बैठक शुक्रवार को कांगू में खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने पेंशनरों को खंड स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के पेंशन संशोधन एरियर, ग्रैच्युटी, लीव-एनकैशमेंट की बकाया राशि और महंगाई भत्ते की देय पांच किस्तें जारी करने की मांग की।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने बताया कि पेंशनरों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को मांग पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न गांवों में चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनरों को घरद्वार पर डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक करीब 300 जीवित प्रमाणपत्र बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बैठक में संघ के वित्त सचिव शंभू राम जसवाल, पुरुषोत्तम दास शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान रत्न चंद चांगरा, महासचिव तोता राम जंजुआ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें