हमीरपुर। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम हमीरपुर की बैठक अणु में हुई। बैठक में पेंशनरों ने बोर्ड प्रबंधन की ओर से समस्याओं का समाधान न किए जाने का मुद्दा उठाया।
जिला पेंशनर फोरम के अध्यक्ष एवं राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप सिंह खरवाड़ा और महासचिव विजय शर्मा ने बताया कि पेंशनर फोरम के प्रयासों के चलते प्रबंधन ने सितंबर 2025 तक के क्लेम जारी किए हैं, लेकिन करीब एक वर्ष से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के क्लेम अभी लंबित हैं। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान के वेतन और पेंशन एरियर का जल्द भुगतान किया जाए।
उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था का भी विरोध करते हुए कहा कि इससे बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ मिलेगा और बिजली कर्मियों, पेंशनरों तथा उपभोक्ताओं के हित प्रभावित होंगे। फोरम ने प्रदेश सरकार से केंद्र के दबाव में स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू न करने की मांग की। संवाद