फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए कैश लेस पॉलिसी की मांग

Mon, 09 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पेंशनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक जिला प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। इसका संचालन महासचिव दीप चंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश मुख्य संरक्षक बीडी शर्मा, प्रदेश महासचिव योगराज शर्मा, संघ मुख्यालय सचिव प्रेम चंद शर्मा, जिला मुख्य संरक्षक डीसी शर्मा, संगठन सचिव विशनी देवी, प्रवक्ता शंभू राम जसवाल, भोरंज प्रधान बलदेव दास शर्मा, सुजानपुर खंड प्रधान वेद प्रकाश पाठक, टौणीदेवी प्रधान सालीग्राम, महासचिव सुभाष शर्मा एवं प्रचार सचिव रोशन कौंडल, बिझड़ खंड महासचिव परस राम ठाकुर उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यालयों में पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के लंबित होने के बारे में पेंशनरों ने आपत्ति जताई। एकमत से मांग की गई कि पेंशनरों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने से निजात दिलाने के लिए सरकार अनुमोदित अस्पतालों में पेंशनरों के इलाज के लिए कैश लेस पॉलिसी को मंजूरी दे।
विज्ञापन


बैठक में पेशनरों की लंबित मांगों जिनमें पेंशन भत्ता को मूल पेंशन में मिलाने, मासिक चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये तक बढ़ाने, दो वर्ष में एक मूल पेंशन के बराबर एलटीसी देने के बारे में उदासीन रवैये पर रोष जताया।

प्रदेश महासचिव योगराज शर्मा ने कहा कि प्रदेश इकाई पेंशनरों की मांगों को निश्चित अवधि के अंदर पूरा करने के बारे में सरकार को ज्ञापन भेजा जा रहा है वरना संघ कठोर कार्रवाई करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें