फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली तारीख को दी जाए पेंशन : बंसी

Sat, 06 Jun 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की मासिक बैठक बस अड्डा हमीरपुर में प्रधान बंसी लाल सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधान बंसी लाल सोनी और सचिव सुशील कुमार ने बताया कि पेंशनरों को पेंशन टुकड़ों में दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि सभी पेंशनरों को एक साथ तथा प्रत्येक माह की पहली तारीख को नियमित रूप से पेंशन प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) अन्य विभागों के कर्मचारियों को दिया जा चुका है, जबकि एचआरटीसी के पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया है। पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में यह भी बताया गया कि वर्ष 2016 के वेतनमान से संबंधित 50 हजार रुपये की किस्त अभी तक एचआरटीसी के पेंशनरों को नहीं मिली है। इसके अलावा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान भी कई वर्षों से लंबित है।
बैठक के दौरान घुमारवीं में आयोजित होने वाली पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की राज्यस्तरीय बैठक को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर रमेश चंद, हुकम सिंह, कर्म चंद और भगत राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें