फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : गंधर्वा

Fri, 03 Apr 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बड़सर में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण करती उपायुक्त गंधर्वा राठौड़। स्रोत : जनसंपर्क
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को बड़सर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गोबिंद सागर झील के पास निर्माणाधीन पेयजल योजना के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल गुणवत्ता का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एशियाई बैंक के सहयोग से बनाई जा रही इस परियोजना पर 137 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पेयजल योजना का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। इससे बड़सर क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने दियोटसिद्ध की पेयजल योजना का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने व दियोटसिद्ध मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता हर्ष शर्मा, सहायक अभियंता रविंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को गोबिंद सागर से निर्माणाधीन पेयजल योजना और दियोटसिद्ध की पेयजल योजना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें