फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा–लदरौर पेयजल योजना एक साल में होगी तैयार : सुरेश

Sat, 14 Mar 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत समकरी और चण्ड़वान गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक भोरंज सुरेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मेवा-बमसन पेयजल योजना का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हुआ था। पहले इसके पानी की बंदरबांट होती थी। अब इस योजना का नियंत्रण जल शक्ति विभाग उपमंडल कंज्याण के पास है। इससे रोजाना करीब 75 लाख लीटर पानी लोगों को मिल रहा है। पानी की समस्या के समाधान के लिए तीन बड़ी पेयजल योजनाएं शुरू की गई हैं।

सचूही योजना का पानी अब अवाहदेवी टैंक में पहुंचने लगा है। भोरंज के लिए 45 करोड़ रुपये की अलग पेयजल योजना तैयार की जा रही है। पट्टा–लदरौर क्षेत्र के लिए 113 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना बनाई जाएगी। इसके लिए एक महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक साल के भीतर योजना तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

इससे पट्टा-बलोखर से लेकर मुंडखर तक लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। लदरौर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास एक लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।
वहीं, ग्रामीणों की मांग पर चण्ड़वान गांव में 50 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व जिला परिषद सदस्य सविता मिन्हास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें