फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुरक्षा राशि जमा करवाकर ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर घर ले जा सकेंगे मरीज

Mon, 12 May 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ने शुरू की सुविधा, खराब होने पर मरम्मत खर्च भी देना होगा
दो से पांच दिन के लिए मिलेगी सुविधा, 2000 रुपये लगेगी सिक्योरिटी

नवीन ठाकुर

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओर से मरीजों को दो से पांच दिन के लिए ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर घर ले जाने की सुविधा देगा। यह सुविधा सुरक्षा राशि जमा करवाने पर मिलेगी। कंंसंट्रेटर घर ले जाने के लिए मरीज को दो हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित तमाम जानकारी देनी होगी। ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर प्रयोग करने के बाद जब वापस दिया जाएगा तो कॉलेज की ओर से सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी। हालांकि अगर इस्तेमाल के दौरान ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर खराब हो जाता है या टूट जाता है तो उसे ठीक करने का खर्च संबंधित व्यक्ति को ही देना होगा।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पास लगभग 207 ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर हैं। गरीब और आर्थिक रूप से निर्बल लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से दी जाने वाली सुविधा कारगर साबित होगी। ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर एक उपकरण है जो हवा से नाइट्रोजन को हटाकर ऑक्सीजन को केंद्रित करता है। यह उपकरण सांस लेने में मदद करने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके फेफड़े ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-दो हजार रुपये की सुरक्षा राशि देने के बाद मरीज ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर घर ले जा सकते हैं। यह सुविधा कुछ दिनों के लिए मिलेगी। जब ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर वापस दिया जाएगा तो सुरक्षा राशि मरीज को वापस कर दी जाएगी।-देसराज शर्मा, एमएस, डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें