फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दोस्तों के साथ नहाने गया 12वीं कक्षा का छात्र कुनाह खड्ड में डूबा

Mon, 12 May 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा गांव का रहने वाला था रोहित, दिनभर चला सर्च अभियान, अभी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/रंगस (हमीरपुर)। दो दोस्तों के साथ नहाने गया बारहवीं कक्षा का छात्र नादौन की कुनाह खड्ड में डूब गया। दोस्तों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलने के बाद दिनभर होमगार्ड के जवानों ने छात्र को ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

रोहित कुमार (17) पुत्र संजीव कुमार बड़ा गांव का रहने वाला था। रोहित के दोस्त अभिषेक कौंडल ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वे नहाने के लिए भरोबड़ के पास कुनाह खड्ड में गए थे।
विज्ञापन


नहाते समय रोहित कुनाह खड्ड में डूब गया, उन्होंने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेेकिन वह नहीं मिला। एसडीएम राकेश शर्मा ने कहा कि अभी तलाश की जा रही है। मौके पर एसपी भगत सिंह ठाकुर, एसडीएम नादौन राकेश शर्मा, तहसीलदार रोहित कंवर, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश भी पहुंचे। दोस्तों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।
विज्ञापन


पानी की निकासी के लिए जेसीबी की ली मदद

खड्ड में डूबे युवक को तलाश करने के लिए देर शाम साढ़े आठ बजे तक जारी रहा। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि यहां पर अपनी बेहद गहरा था। पानी की निकासी के लिए जेसीबी की मदद भी दी गई है ताकि पानी में गोताखोर आसानी से लड़के को ढूंढ सके। एसडीआरएफ की टीम ने आधे घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया था। अब सोमवार को दोबारा से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें