फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल में कल से जोड़ों के दर्द के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Sun, 07 Sep 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में जोडों के दर्द से पीड़ित मरीजों का अब पहले से बेहतर इलाज मिलेगा। पांच आयुर्वेदिक अस्पतालों के साथ-साथ आयुष विभाग के पांच स्वास्थ्य सेंटरों में यह सुविधा रहेगी। सोमवार से इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

नेशनल प्रोग्राम ऑफ परवेंशन ऑस्टियो ऑर्थराइटिस के तहत जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष दवाइयां प्राप्त हुई हैं। मरीजों को अच्छा इलाज देने के लिए चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इलाज के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जाएगी। चिकित्सकों की ओर से महीने बाद रिपोर्ट भी साझा की जाएगी। इस रिपोर्ट में मरीजों पर दवाइयों का प्रभाव सहित अन्य कई चीजों को शामिल किया जाएगा।
वहीं, उच्चाधिकारियों की ओर से इस रिपोर्ट की समीक्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर, लंबलू, कड़ियार, बिझड़ी, मनवीं को शामिल किया गया है। वहीं सलौणी, ताल, धनेड़, जोलसप्पड़ और बड़ा आयुष स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

जोड़ों के दर्द से काफी लोग पीड़ित
जोड़ों के दर्द से काफी लोग पीड़ित होते हैं। जोड़ों का दर्द होना एक सामान्य स्थिति है। आमतौर पर जोड़ों के दर्द में घुटने का दर्द, कंधे या गर्दन का दर्द, कोहनी और कूल्हे का दर्द शामिल होता है। जोड़ों का दर्द आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन यदि यह ज्यादा देर तक बना रहता है, तो इलाज की जरूरत हो सकती है। यह एक दीर्घकालीक स्थिति होती है। इससे दैनिक कार्य करने में दिक्कतें आती हैं।
कोट

जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। मरीजों के लिए दवाइयां उपलब्ध हो गई हैं। आयुष स्वास्थ्य संस्थानों में यह सुविधा सोमवार से शुरू होगी। पीड़ित मरीज अधिक से अधिक संख्या में आकर सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

-डॉ. बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें