फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टेस्ट करवाने के लिए दिनभर कतारों में खड़े रहे मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की सरकारी लैब के बाहर मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर परिसर में संचालित क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जांच केंद्र में सेवाएं प्रभावित रहीं। इसका सीधा असर मरीजों पर देखने को मिला। जांच करवाने पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज सरकारी लैब में जांच करवाने पहुंचे, जबकि कुछ ने निजी अस्पतालों और लैब का रुख किया। दोपहर 12:10 बजे मेडिकल कॉलेज में सोमवार को सामान्य दिनों के मुकाबले मरीजों की अधिक भीड़ है। ऐसे में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स केंद्र में कामकाज ठप होने से मरीजों का दबाव सरकारी लैब पर बढ़ गया।
विज्ञापन

सरकारी लैब के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतारों में खड़े नजर आए। इस दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर चर्चा होती रही। कुछ लोग निजी लैब में जांच करवाने की तैयारी में थे, जबकि दूसरे मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12:30 बजे सरकारी लैब में जांच करवाने के लिए मरीजों की भीड़ और बढ़ने लगी। अन्य जिलों से उपचार करवाने पहुंचे मरीजों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई। कई मरीज जांच में देरी होने के कारण अपनी वापसी की व्यवस्था को लेकर चिंतित दिखे। वहीं, क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स का केंद्र खाली पड़ा रहा और सरकारी लैब में मरीजों की कतारें लगी रहीं।

-मैने कुछ टेस्ट करवाने थे। मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में बहुत भीड़ है। पता नहीं, शाम तक मेरा टेस्ट हो पाएगा कि नहीं। अस्पताल प्रबंधन को यहां व्यवस्थाएं बेहतर करनी चाहिए। -रक्षा, निवासी बजूरी
विज्ञापन

-आंख का ऑपरेशन करवाना है। पहले खून की जांच करवानी है। लाइन बहुत लंबी लगी है। यदि जल्द टेस्ट नहीं हुआ तो घर वापसी में मुश्किल होगी। -रत्न चंद, निवासी सरकाघाट
-मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। कुछ न कुछ खामियों के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। -सतीश सूद, निवासी हमीरपुर

-क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स कर्मियों के हड़ताल की सूचना मिली थी। मेडिकल कॉलेज लैब में टेस्ट सामान्य रूप से किए जा रहे हैं। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें