मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्ची काउंटर पर पर्ची बनाते मरीज। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रविवार और सोमवार के अवकाश के बाद मंगलवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मरीज कतारों में लगकर ओपीडी पर्ची बनाने में जुट गए। दोपहर 12:30 बजे तक 1066 ओपीडी पर्ची बन चुकी थी। सबसे अधिक ओपीडी पर्ची मेडिसिन में बनी थी। मेडिसिन में दोपहर 12:30 बजे तक 183 ओपीडी पर्ची बनाई जा चुकी थी। काफी संख्या में अस्पताल में पहुंचने के कारण कई मरीजों को बैठने के लिए उचित जगह नहीं मिल पाई और उन्हें फर्श पर बैठना पड़ा।
मेडिसिन विभाग में खांसी, जुकाम, वायरल फीवर के मरीज ज्यादा रहे। पहले ओपीडी पर्ची बनाने के लिए मरीजों को मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए मरीजों को कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
दोपहर 12:30 बजे तक इतनी बनी थी ओपीडी पर्ची
विभाग
पर्ची संख्या
मेडिसिन
183
ऑर्थो
129
स्किन
99
ईएनटी
66
मनोरोग
67
अवकाश के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सामान्यत: अन्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ होती है। फिर भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जाता है।
-डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज हमीरपुर