क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में एक मरीज को धमकाने का मामला सामने आया है। मरीज अमर सिंह पुत्र राम लाल निवासी जाहू, जिला हमीरपुर ने बताया कि सोमवार आधी रात को अस्पताल में करीब एक दर्जन युवक घुस आए। उसके बाद आरोपी युवकों ने बेड के पास पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी।
अमर सिंह ने बताया कि न तो वह आरोपी युवकों को जानता है न ही कोई पुरानी रंजिश है। पीड़ित ने अस्पताल के एसएमओ को मामले की लिखित शिकायत दी है। उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया था, लेकिन मरीज ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।