अगले सप्ताह से किसानों को सब्सिडी पर सब्जियों के बीज उपलब्ध होंगे। कृषि विभाग के पास सब्जियों का बीज पहुंच चुका है। विभाग पचास फीसदी सब्सिडी पर किसानों को बीज प्रदान करेगा। भिंडी, खीरा, बैंगन और घीया का बीच विभाग के पास पहुंच गया है। 31 मार्च के बाद कृषि विभाग ब्लॉक स्तर पर बीजों का आवंटन शुरू करेगा। जल्द किसानों को नजदीकी कृषि वितरण केंद्रों पर सब्जियों का बीच उपलब्ध होगा।
विभाग के पास आरका अनामिका भिंडी 710 किलोग्राम, हाइब्रिड भिंडी 700 किलोग्राम, बैंगन का बीज 2.6 किलोग्राम, खीरा 8 किलोग्राम और घीया का दस किलोग्राम बीज पहुंचा है। सभी बीजों पर पचास फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। विभाग की माने तो भिंडी की अधिक डिमांड है। पहले आरका अनामिका भिंडी को मंगवाया गया था। डिमांड के अनुसार 700 किलोग्राम और हाइब्रिड भिंडी मंगवाई गई।
कृषि विभाग के पास सब्जियों के बीज पहुंच चुके हैं। ब्लॉक स्तर पर बीजों का आवंटन किया जाएगा। पचास फीसदी सब्सिडी पर बीज दिए जाएंगे।
-डा. अलबेल सिंह, कृषि उपनिदेशक हमीरपुर।