हमीरपुर। सुजानपुर से पूर्वाह्न 11 बजे वाया हमीरपुर शिमला के लिए चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पिछले कुछ समय से बंद है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बस के बंद होने से नौकरीपेशा लोगों और शिमला जाने वाले अन्य यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बैजनाथ डिपो की बस सुजानपुर से शिमला वाया हमीरपुर जाती थी। वहीं, अगले दिन यह 1:15 बजे हमीरपुर से बैजनाथ वाया सुजानपुर के लिए निकलती है।
यात्रियों को पहले हमीरपुर या अन्य स्थानों से दूसरी बस पकड़नी पड़ती है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। यात्रियों ने बताया कि कई बार उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। खासकर रविवार और अन्य अवकाश वाले दिन में निजी बसें कम चलती हैं। अधिकतर यात्री सरकारी बसों पर ही निर्भर होते हैं। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि इस बस सेवा को पुन: बहाल किया जाए।
कोट
इस रूट पर आय कम हो रही थी। इसके चलते फिलहाल बस को अस्थाई रूप से बंद किया गया है।
-नितेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआटीसी बैजनाथ डिपो