फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी बस का रूट बदलने से यात्री परेशान, 15 पंचायत प्रभावित

Tue, 26 Aug 2025 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो की बस के रूट में बदलाव के कारण स्थानीय यात्री परेशान हैं। सुबह 6:00 बजे पट्टा से दिल्ली जाने वाली बस पहले भोटा और ऊना होते हुए जाती थी। कुछ दिनों से यह बस उखली और भगेड़ मार्ग से दिल्ली की ओर जा रही है।
विज्ञापन

इस बदलाव के कारण पट्टा सहित अन्य क्षेत्रों से अमृतसर, जालंधर और दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हैं। करीब 10 से 15 पंचायतों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत खरवाड़ की प्रधान भागां देवी, उप प्रधान मदन कौशल, ग्राम पंचायत पट्टा की प्रधान गीता देवी और उप प्रधान दिनेश ठाकुर ने कहा कि इस रूट पर काफी यात्री निर्भर हैं।
उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम से मांग की कि पहले की तरह शीघ्र ही पट्टा से दिल्ली के लिए वाया भोटा और ऊना बस सेवा शुरू की जाए। यात्रियों में कमलेश कुमार, बृजेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी रूट बदलने से उत्पन्न कठिनाइयों के बारे में चिंता जताई और समस्या के शीघ्र समाधान की अपील की।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी सरकाघाट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मेहर चंद ने कहा कि पट्टा से दिल्ली वाया भोटा बस रूट पर सवारियां बहुत कम थी। इस कारण रूट बदलने के लिए आवेदन किया था। उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के बाद ही रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें