फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बरोहा में ग्रामीणों को 107 डस्टबिन किए वितरित

Mon, 25 Aug 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बरोहा में पंचायत समिति सदस्य एवं स्थानीय महिलाएं एक साथ। ग्रामीण।
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। नगर निगम के बरोहा वार्ड में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए पंचायत समिति सदस्य सुमन पटियाल की ओर से ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए। इस अवसर पर लगभग 107 डस्टबिनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ वार्ड पंच बीना शर्मा, कमलेश कुमार सहित क्षेत्र की महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने ब्लॉक समिति सदस्य की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम न केवल क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में सहायक होगा, बल्कि लोगों को सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करेगा। उपस्थित ग्रामीणों ने इस प्रयास के लिए सुमन पटियाल का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ ब्लॉक समिति सदस्य सुमन पटियाल द्वारा किसान भवन में एक पानी की टंकी और वॉटर कूलर का प्रावधान भी करवाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें