फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रोहडू डिपो की बस का रूट बदलने से यात्री परेशान

Sun, 04 Jan 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो की बस का रूट बदलने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बस को पुन: पुराने रूट पर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

एचआरटीसी रोहडू डिपो की बस कांगड़ा से रोहडू वाया लदरौर, पट्टा, रुथानी होकर निकलती थी। पट्टा से इस बस के निकलने का समय सुबह सात बजे है। कुछ दिनों से इस बस के रूट में बदलाव किया गया है। अब यह बस भोटा होकर निकल रही है। रूट में बदलाव होने से घुमारवीं, एम्स बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एम्स बिलासपुर जाने वाले मरीज समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। यात्रियों में कुलदीप शर्मा, विनोद कुमार, सीमा देवी, कुसुमलता, वीना कुमार आदि ने बताया कि एचआरटीसी की ओर से किए गए रूट में बदलाव से उन्हें बिलासपुर पहुंचने में देरी हो रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि बस को लदरौर, पट्टा होकर रोहडू भेजा जाए।
विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी रोहडू डिपो के आरएम प्रियरंजन ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। यात्रियों की मांग पर विचार किया जाएगा। निगम प्रबंधन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें