फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय में पार्टी समर्थित प्रत्याशी जल्द होंगे घोषित : सुमन

Sat, 02 May 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा, ताकि संगठन को बूथ से लेकर जिला तक सशक्त बनाया जा सके। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हो रहे, लेकिन कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों को साथ लेकर ही निर्णय लेगी, ताकि संगठन को मजबूती मिले। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।

धर्मशाला कार्यशाला में मिले प्रशिक्षण को ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साझा किया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने हमीरपुर मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में जिले के पांचों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को सम्मानित करने के बाद ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि संगठन मजबूती के लिए हर ब्लॉक में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक गांव, एक रात कार्यक्रम की शुरुआत करने बात कही।

जिलाध्यक्ष कहा कि वह स्वयं गांवों में जाकर रात्रि प्रवास करेंगे और लोगों को कांग्रेस की नीतियों व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रू-ब-रू कराएंगे। लोगों की स्थानीय समस्याओं को सुनकर सरकार से इसका समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें