फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स मंच से मजबूत होगी देशों के बीच साझेदारी : अनुराग

Wed, 28 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन में भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन द्वारा आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए।
विज्ञापन

यह आयोजन 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच-2026 के अवसर पर किया गया, जिसमें ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के सांसदों, विधायी संस्थाओं के प्रमुखों और विभिन्न गण्यमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ब्रिक्स संसदीय मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच वैश्विक दृष्टिकोण साझा करने, विधायी कार्यप्रणालियों के बेहतर अनुभवों का आदान-प्रदान करने और साझा विकास प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन

संसदीय कूटनीति आपसी विश्वास मजबूत करने, बहुपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने और शासन व्यवस्था को टिकाऊ, समावेशी तथा जन-केंद्रित बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के सफल आयोजन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे भी शामिल रहे।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि साझा वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न देशों की संसदों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें